RANCHI,JHARKHAND#पिठोरिया आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथिमिकी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड का शुक्रवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमे समिति के साल भर का आय-व्यय प्रस्तुत किये गए।

RANCHI,JHARKHAND#पिठोरिया आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथिमिकी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड का शुक्रवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमे समिति के साल भर का आय-व्यय प्रस्तुत किये गए। 

महिलाओं को स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार, राज्य में कई कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन झारखंड राज्य आजीविका संबर्धन सोसायटी के सहयोग से प्रखंड स्तर में भी ग्रामीण महिलाओं को स्वालम्बी बनाने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 

पिठोरिया आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथिमिकी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड का शुक्रवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमे समिति के साल भर का आय-व्यय प्रस्तुत किये गए। 

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कांके प्रखंड के प्रखंड उप प्रमुख अंजय बैठा ने समिति के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समिति बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। समिति के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं स्वालंबी हो रही है। वह अपना खुद का रोजगार खोल, घर चला रही हैं। साथ है सरकार द्वारा जो भी योजनाए महिलाओं के विकास के लिए चलाए जा रहे हैं, उसका भी लाभ महिलाओं को समिति के माध्यम से मिल रही है। वही मौके पर मौजूद रांची महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस  जमील अख्तर ने कहा कि समिति महिलाओं को रोजगार देने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर नशा,जुआ, बाल विवाह, कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित लोगो मे जागरूकता नही है। लेकिन महिलाएं समिति में रह कर इन सभी चीजों से भी जागरूक हो रही है।  वहीं मौके पर मौजूद बीपीओ अल्मा कुल्लू ने जानकारी देते हुवे बताया कि पिठोरिया क्लेस्टर में कुल 7 पंचायत है और 24 रिवन्यू ग्राम शामिल है। समिति के खास उद्देश्य है कि महिलाओं को स्वालंबी बनाया जाए, इसके लिए समिति की ओर से श्रण की व्यवस्था, निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था, रोजगार मुहैया कराने में मदत करती है। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाए जैसे कि "फुलो झानो योजना" के तहद भी महिलाओं को लाभ पहुचाने में समिति मदत करती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांके प्रखण्ड उप प्रमुख अंजय बैठा, रांची महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस  जमील अख्तर, पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी, सरपंच श्रवण गोप, JSLPS कांके के प्रबंध BPM अभिषेक कुमार, BPO-JOHAR अल्मा कुल्लू, पिठोरिया समिति के अध्यक्ष आशा देवी, सचिव सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी सहित सेकड़ौ सदस्य मौजूद थी।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ