RANCHI,JHARKHAND#आज धरना स्थल पर हीं पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने कर्म पर्व मनाया।
आज 25 /9 /2023 को राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ झारखंड प्रदेश के तत्वाधान में राजभवन के पास अपनी 5सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 81 वा दिन भी आंदोलन जारी है।आज धरना स्थल पर हीं पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने कर्म पर्व मनाया। आज धरना स्थल पर सैंकड़ों की संख्या में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के भाई बहन उपस्थित हुए।प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद के द्वारा बताया गया कि भगवान शिव जी से प्राथना किए की हम सभी की मांग झारखंड सरकार जल्द से जल्द 5 सूत्री मांग को पूरा करें। हम लोगों का भविष्य उज्जवल करें। और जो वादा किए थे चुनाव में उसे भी पूरा करें। जब तक हम लोगों की पांच सूत्री मांग सरकार पूरा नहीं कर देती है यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के द्वारा बताया गया कि 4 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय का घेराव किया जाएगा जिसमें 18000 पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक के परिवारजन भी समर्थन के लिए शामिल होंगे और हम लोग मंत्रालय घेराव में तब तक नहीं हटेंगे जब तक कि हमारे प्रतिनिधि मंडल से वार्ता नहीं हो जाती है।
और जितने भी और जितने भी पर्व त्यौहार आ रहे हैं सभी पर्व त्योहार को धरना स्थल पर ही मनाया जाएगा और भगवान से प्रार्थना करेंगे कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को सद्बुद्धि ज्ञान प्राप्त हो ताकि हम पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक के लिए कुछ अच्छा पहल करें। आज इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद, प्रभात,अनिल ठाकुर, बालदेव करमाली, विभा रानी, राजेंद्र नायक, बाल गोविंद महतो, संजय नायक, आशीष , बिरेंदर, सुबोध,सुमित ,अजय महतो, समीर सोहेल, अकबर , किरण, सावित्री, बबिता एवं सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ