RANCHI,JHARKHAND#*सनातनी मठ और मंदिरों का सरकारीकरण और कांग्रेसीकरण बन्द हो:- दीपक प्रकाश*

 RANCHI,JHARKHAND#*सनातनी मठ और मंदिरों का सरकारीकरण और कांग्रेसीकरण बन्द हो:- दीपक प्रकाश*

       भाजपा झारखंड़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने झारखंड़ में सनातनी मठ और मंदिरों का सरकारीकरण और कांग्रेसीकरण पर आपत्ति जताई है और इस पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है।

       श्री प्रकाश ने झारखंड़ धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा कई मंदिरों की न्यास समिति को भंग कर उसमें सनातनी समाज के धार्मिक लोगों को छोड़कर सत्ताधारी दलों के कार्यकर्ताओं को शामिल किए जाने का विरोध किया है।

       श्री प्रकाश ने सत्ता में शामिल कांग्रेस,झामुमो और राजद के नेताओं से सबसे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे  उदयनिधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म को बीमारी का नाम देना तथा उसे समाप्त करने की बाते करने तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा सनातन धर्म को और अधिक फैलने से रोकने वाली बयान का सबसे पहले विरोध और निंदा करने की मांग की ,फिर सनातन धर्म के मठ और मंदिरों के न्यास समिति  में शामिल होने की कोशिश करें। 

       श्री प्रकाश ने कहा कि हिन्दू विरोधी लोगों को अब सत्ता से दूर जाने का भय सता रहा है, तो ये पीछे की दरवाजे से मठ और मंदिरों के न्यास समिति में शामिल होने की कोशिश कर रहे है।

         उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को तो अपने आपको हिन्दू कहने से भी शर्म आनी चाहिए क्योंकि कांग्रेस वही दल है जिसने सुप्रीम कोर्ट में जाकर भगवान राम और राम सेतु के अस्तित्व को ही नकार दिया था। 

         श्री प्रकाश ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिन्दू मठ और मंदिरों का सरकारीकरण और कांग्रेसीकरण हुआ तो सनातनी चुप नही बैठेंगे। सड़कों में उतरकर उसका विरोध करेंगे और ऐसे सनातनी विरोधी लोगों को चुनाव में  सबक सिखाने का काम करेंगे।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ