RANCHI,JHARKHAND#*"जलसा" सीजन 1 'महिला उद्यमियो के लिए एक पहल' का उद्घाटन भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री रांची की पूर्व मेयर श्रीमती आशा लकड़ा जी के द्वारा किया गया।* *शहरवासियों को महिला उद्यमियों के हाथों से बने उत्पाद लुभा रहे।*

RANCHI,JHARKHAND#*"जलसा" सीजन 1 'महिला उद्यमियो के लिए एक पहल' का उद्घाटन भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री रांची की पूर्व मेयर श्रीमती आशा लकड़ा जी के द्वारा किया गया।*

*शहरवासियों को महिला उद्यमियों के हाथों से बने उत्पाद लुभा रहे।*

प्रख्यात फैशन डिजाइनर श्रीमती हनी मीढा सिन्हा द्वारा 13 सितंबर से 15 सितंबर तक अप्पर बाजार स्थित महाराज अग्रसेन भवन महाराज अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय "जलसा" सीजन 1 प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं रांची की पूर्व में श्रीमती आशा लकड़ा जी के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी की जितनी सराहना की जाए कम है। एक छत के नीचे महिला उद्यमियों और उनके हुनर को देख कर बहुत खुशी हो रही हैं।महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए यह पहल काफी सराहनीय है।महिलाओं का सशक्तिकरण हमारे समाज के विकास का आधार है और उनके नेतृत्व विशेष रूप से जमीन स्तर पर हमारे समावेशी और दीर्घकालिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।
आयोजनकर्ता श्रीमती हनी मिड्ढा सिन्हा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनके व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए "जलसा" का शुभारंभ किया जा रहा है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए यह एक पहल है। हर वर्ग की महिलाएं यहां अपने प्रतिभा को उजागर कर रही है। दुर्गा पूजा, दिवाली के साथ अन्य त्यौहार नजदीक आ रहे हैं, इसके मद्देनजर महिलाओं से जुड़ा हर प्रकार का सामान यहां उपलब्ध कराया गया है, ताकि वे एक स्थान पर ही खरीदारी कर सके।
श्रीमती हनी ने कहा कि झारखंड में उन्होंने कई प्रदर्शनिया देखी थी, जिसके बाद उन्होंने महिलाओं के लिए ऐसा मंच उपलब्ध कराने की ठानी।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में महिला परिधान,डिजाइनर कपड़े, गहने, आर्टिफिशियल गहने, गिफ्ट आइटम, बच्चों की वस्तुएं, खिलौने, स्टेशनरी के सामान, फुटवियर ,बेड शीट्स,दोहर, दिवाली के सामान, हस्तशिल्प की वस्तुएं, पर्स, होम डेकोर,घर के बने खाखरे, पापड़, मठरी, खिचिया , ऑर्गेनिक दाले, होममेड बेकरी सहित कई प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे।प्रदर्शनी में आइटम्स के साथ ही टैरो कार्ड रीडर शालिनी सिंह से आप अपनी भविष्य की जानकारी ले सकते हैं।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ