DELHI#*राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने संस्कृति मंत्रालय से सम्बंधित सवाल पूछे*
*झारखंड़ में 13 संरक्षित प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष हैं:-केंद्रीय मंत्री*
*झारखंड़ में संरक्षित वर्ग और एटीएस के अंतर्गत स्मारकों के रखरखाव से संबंधित 8 रिक्त पड़े पद पड़े हैं।*
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में अपने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से जानकारी मांगी।श्री प्रकाश ने जानना चाहा कि देश में संरक्षित घोषित स्मारकों की संख्या कितनी है और इस संबंध में झारखंड राज्य की स्थिति क्या है। ऐसे स्मारकों के रखरखाव के संबंध में राज्य-वार कितने पद रिक्त हैं और ऐसे रिक्त पदों को भरने के लिए क्या समय सीमा है।
श्री प्रकाश को जानकारी देते हुए संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि देश में राष्ट्रीय महत्व के रूप में घोषित 3696 प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष हैं, जिनमें से 13 झारखंड राज्य में हैं।
केंद्रीय मंत्री ने स्मारकों के रखरखाव से संबंधित रिक्त पड़े पदों की जानकारी राज्य वार देते हुए बताया कि पूरे देश मे संरक्षण वर्ग के अधीन 505 रिक्त पद पड़े हैं जिसमे से झारखंड़ में 3 पद रिक्त पड़े हैं। वही एटीएस के अंतर्गत कुल 3656 पद रिक्त पड़े है जिसमे से झारखंड़ में 5 पद रिक्त पड़े हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रिक्त पदों का भरना एक सतत् प्रक्रिया है। भारत सरकार के मिशन भर्ती अभियान के तहत रिक्तियां भर्ती एजेंसियों को सूचित की गई हैं।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ