RANCHI,JHARKHAND#प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश के नेतागण ने आज भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

 RANCHI,JHARKHAND#प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश के नेतागण ने आज भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

नेतागण प्रातःकाल भगवान बिरसा मुंडा की कोकर स्थित समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प चढ़ाए। नेतागण ने पुराना जेल परिसर एवम पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

*झारखंड के सांस्कृतिक जागरण के अगुआ भगवान बिरसा मुंडा.....दीपक प्रकाश*

 इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि बिरसा भगवान ने गुलामी के काल खंड में जनजाति समाज को नई दिशा दी।

 कहा कि उनकी लड़ाई अंग्रेजी दासता के खिलाफ तो थी ही परंतु अंग्रेजों के कुचक्र ने जनजाति समाज की संस्कृति और पहचान मिटाने की कोशिश की। जिसके खिलाफ वे अंतिम सांस तक लड़ते रहे।

कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सांस्कृतिक जागरण के अगुवा थे।

*जनजाति समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा.... लक्ष्मीकांत वाजपाई*

प्रदेश भाजपा प्रभारी एवम राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा दैवगुण संपन्न एक महामानव थे जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान से सम्पूर्ण जनजाति समाज का गौरव बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

*स्वतंत्रता सेनानी के साथ सच्चे समाज सुधारक थे भगवान बिरसा मुंडा....बाबूलाल मरांडी*

नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी छोटी आयु में ऐतिहासिक  कार्य किए। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष भी किया और समाज सुधार के कार्य भी किए।

उन्होंने कहा कि जनजाति समाज उनके पद चिन्हों पर आगे बढ़ते हुए अपनी पहचान ,परंपरा  को अक्षुण्ण रख सकता है।

*भगवान बिरसा के सपनो को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि....कर्मवीर सिंह*

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि जल,जंगल ,जमीन के साथ अपनी संस्कृति परंपरा को सुरक्षित रखना ही भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें आज भी जनजाति  समाज की पहचान को मिटाने की लगातार कोशिश कर रही हैं।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ