RANCHI,JHARKHAND#सुबोधकांत सहाय ने हेमंत गुप्ता के असामयिक निधन पर जताया शोक!

 RANCHI,JHARKHAND#सुबोधकांत सहाय ने हेमंत गुप्ता के असामयिक निधन पर जताया शोक!

रांची, झारखंड। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने एचईसी के पूर्व नगर प्रशासक और जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार गुप्ता के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व.गुप्ता एक कुशल प्रशासक थे। सूचना अधिकार कार्यकर्ता के रूप में भी उनकी पहचान थी। मृदुभाषी स्व.गुप्ता एचईसी में रहते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करते रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े रहकर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे। उनके अकस्मात निधन की खबर से मर्माहत हैं।  श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।


By Madhu Sudan 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ