RANCHI,JHARKHAND#*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समावेशी विकास के साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत का उदय......दीपक प्रकाश*
*जनता के सहयोग से अमृतकाल के पंच प्रण होंगे पूरे*
*प्रदेश भाजपा महामंत्री ने बताए महासंपर्क अभियान के विस्तृत कार्यक्रम*
*पार्टी कार्यकर्ता मिस्ड कॉल नंबर 9090902024पर प्राप्त करेंगे जनता का समर्थन*
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रेसवार्ता आयोजित कर पार्टी ने एक माह तक चलने वाले महासंपर्क अभियान के कार्यक्रमों की वा विस्तृत जानकारी दी। साथ ही एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी जारी किए जिसके माध्यम से प्रदेश के नेतागण एवम कार्यकर्ता जनसंपर्क के दौरान मिस्ड कॉल कराकर लाभार्थियों,विशिष्ट परिवारों एवम आम जनता से समर्थन प्राप्त करेंगे।प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार का 9साल समावेशी विकास के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने केलिए समर्पित रही है।
कहा कि मोदी सरकार सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण केलिए समर्पित सरकार है। जिसने भारत का मस्तक दुनिया में ऊंचा किया है। आज केवल देश के 141करोड़ जनता ही नहीं कर बल्कि दुनिया के विभिन्न देशों में निवास कर रहे करोड़ों भारतीय भी गौरवान्वित महसूस कर रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60वर्षों के शासन काल में अपना परिवार ,अपना विकास की राजनीति को महिमंडित किया जबकि मोदी सरकार ने सबका साथ,सबका विकास की नई गाथा लिखी। प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद,परिवारवाद,भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को प्रतिष्ठित किया।
कहा कि बीते 9वर्षों में पॉलिसी पैरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में फ्रैजाईल फाइव से टॉप फाइव की यात्रा की है।
कहा कि पहले योजनाएं कागजों में धूल फांकती थी आज समयबद्ध शिलान्यास और उद्घाटन हो रहे। आज बिचौलिया संस्कृति खत्म हो गई। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा । गरीबों के खाते में अब केवल 15पैसे नही बल्कि 100के 100पैसे खाते में पहुंच रहे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 85पैसा खाने वाले पंजे से अर्थव्यवस्था को बाहर निकाला है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रही है। बीते 9वर्षों में देश में 48करोड़ जनधन खाते खुले,9करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए गए,लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई,11करोड़ से अधिक शौचालय निर्माण हुए,10करोड़ किसान के खातों में किसान सम्मान निधि भेजी गई,12करोड़ घरों में नल से जल की सुविधा पहुंची ,गरीबों केलिए 3करोड़ पक्का मकान बने।साथ ही देश के 55करोड़ जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा।
कहा कि भारत 9वर्षों में गरीबों वंचितों की सेवा करने वाला भारत बना।युवाओं के सपनो को पूरा करने वाला भारत बना,किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला भारत बना। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के सर्वांगीण विकास केलिए भाजपा सरकार समर्पित रही है। बाबा साहब से जुड़े पंच तीर्थ का विकास,भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित करना देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गए।
उन्होंने कहा कि 9वर्षों में गुलामी की बेड़ियां तोड़ी गई।राजपथ अब कर्तव्य पथ बना, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग बन गया,इंडिया गेट बदल गया, जॉर्ज पंचम की जगह अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित हुई।
कहा कि धारा 370 समाप्त हो गया,ट्रिपल तलाक खत्म हुए,आतंकवाद का जवाब एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक से दिया गया।
भारत का सांस्कृतिक विरासत महिमा मंडित हुआ। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि यह नया भारत है,एक भारत है,श्रेष्ठ भारत है,आत्म निर्भर भारत है ।
*प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम संपर्क अभियान के संयोजक डॉ प्रदीप वर्मा* ने एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बयाया कि झारखंड में जनसंपर्क अभियान को 4क्लस्टर में बांट कर 14लोकसभा क्षेत्र,81विधानसभा क्षेत्र एवम 29464बूथों केलिए कार्यक्रम की रचना की गई है।
श्री वर्मा ने बताया कि 1से22जून तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशिष्ट परिवारों,व्यक्तियों से संपर्क के कार्यक्रम होंगे।
2और 3जून को विधानसभा स्तर पर विकास तीर्थ कार्यक्रम आयोजित है जिसमे भाजपा सरकार द्वारा विकसित किए गए स्थलों एवम प्रमुख विकास कार्यों का सांसद,विधायक एवम लोकसभा स्तर पर नियुक्त टोली का भ्रमण होगा।
4जून को विधानसभा स्तर पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स मीट,5और 6जून को विधानसभा स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन,7और 8जून को पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन,परिचर्चा कार्यक्रम होंगे।
बताया कि 10और 11जून को राज्य के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा का आयोजन होगा।
12से लेकर 15जून तक सभी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी द्वारा सभी7 मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित है। 15जून को सभी लोकसभा क्षेत्र में प्रेसवार्ता भी होगी।
16,17एवम 18जून को लोकसभा स्तर पर व्यापारी सम्मेलन होगा। तथा 19और 20जून को विधानसभा स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन होंगे।
20से 30जून तक बूथ स्तर पर घर घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। तथा मिस्ड कॉल नंबर पर समर्थन प्राप्त करेंगे।
21जून महा संपर्क अभियान मंडल स्तर पर योग दिवस केलिए समर्पित है।
23जून डॉश्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री जी डिजिटल रैली के माध्यम से बूथ स्तर पर कार्यकर्ता एवम जनता को संबोधित करेंगे।
25जून को मन की बात का 102वा एपिसोड सुनने के साथ सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित होगा।
30जून को झारखंड के अमर क्रांतिकारी सिदो कान्हो के शहादत दिवस पर पार्टी भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति के विकास केलिए किए गए कार्यों की चर्चा करेगी।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ