RANCHI,JHARKHAND#*जगरनाथ महतो का जाना झामुमो राँची जिला समिति के लिए असहनीय क्षति है : डॉ हेमलाल मेहता*
बहुत ही दुखद घटना, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कदावर नेता, मंत्री और सबसे बड़ी बात कि हर झारखणडियों के लिए 24 घंटे जगे रहनेवाले गरीबों के मसीहा टाईगर जगरनाथ महतो नहीं रहे। ऐसे नेता का चला जाना समाज, पार्टी, राज्य एवं राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। झामुमो राँची जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने कहा कि वे राँची जिला समिति के साथ सहयोगात्मक सोंच रखते थे। साथ ही राँची जिला में जहाँ कहीं भी उनका कार्यक्रम होता, जिला समिति को जरूर सूचित करते थे। जब भी संगठन की बात आती तुरंत तैयार हो जाते थे। वह झारखणडियों के लिए राम वाण थे ऐसे में जगरनाथ महतो का असमय चला जाना झामुमो राँची जिला समिति के लिए असहनीय क्षति है। विश्वास नहीं हो रहा है, पर होनी को कौन टाल सकता।
अब तो स्मृति शेष ही रहेगा और हम विधाता से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति दे और दुखी परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। राँची जिला समिति गहरा शोक व्यक्त करता है। शोक व्यक्त करने वालों में राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झामुमो केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय, महासचिव सह प्रवक्ता श्री सुप्रियो भट्टाचार्य, राज्य सभा सांसद डॉ महुआ माजी, झामुमो जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, जनक नायक, केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी, लालजय कुमार नाथ शाहदेव, मृत्युन्जय सिंह, रामशरण विश्वकर्मा, अरूण वर्मा, लालजी रमण, प्रदीप मिर्धा, प्रदीप शर्मा, पवन जेडिया के अलावा राँची जिला के तमाम कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक शामिल हैं।By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ