RANCHI,JHARKHAND#निगम चुनाव कराने में विफल है सरकार : नमन भारतीय।
रांची, झारखंड।
आज नमन भारतीय नें शुक्रवार को कहा की रांची नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधिओं का अंतिम कार्यकाल है और राज्य सरकार कुंभकर्ण की नींद सोई है। सरकार को राजा का दर्जा दिया जाता है पर सरकार के अंदर भय व्याप्त है, जनता की समस्याओं को लेकर सरकार चिंतित नहीं दिखती। चुनाव में जीते हुई सभी वार्ड पार्षद, महापौर, उप महापौर का कार्यकाल का अंतिम दिन है और चुनाव का पक्का नोटिस अभी तक सरकार की ओर से अब तक जारी नहीं किया गया | जिसके कारण अब लोगों की मदद नहीं कर पाएंगे पार्षद। जनता को अपने समस्याओं, अपने काम के लिए लगाना होगा निगम का चक्कर पार्षद के सारे अधिकार खत्म हो गए हैं | जनता को बहुत ज्यादा ही परेशानी जिसमें सरकार को काफी दिक्कत होगी जिसमें जनता परेशान रहेगी। इसलिए मांग करेंगे कि जल्द से जल्द रांची नगर निगम का चुनाव किया जाए।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ