JHARKHAND#*प्रदेश भाजपा ने शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर जताया शोक*

 JHARKHAND#*प्रदेश भाजपा ने शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर जताया शोक*

प्रदेश भाजपा ने झारखंड सरकार के शिक्षा एवम उत्पाद,मद्य निषेध मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व जगन्नाथ महतो जुझारू,संघर्षशील धरतीपुत्र थे।जिनके आकस्मिक निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्री प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा भगवान परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य और साहस प्रदान करें।

*नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी* ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना जैसी बीमारी को उन्होंने एक योद्धा की भांति हराया था, लेकिन उनका इस तरह असमय चला जाना अत्यंत पीड़ा दायी है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें ऐसी प्रार्थना है।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय आदि शामिल हैं।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ