ROURKELA,ODISHA#सैल्यूट तिरंगा सुंदरगढ़ जिला के युवा मोर्चा अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह
राउलकेला, ओडिशा।
राउलकेला के युवा समाजसेवी एवं विभिन्न संगठन से जुड़े अभिषेक सिंह को सैल्यूट तिरंगा ओडिशा प्रदेश में सुंदरगढ़ जिला का युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति ओडिशा प्रदेश के अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा द्वारा दी गई है. गौरतलब है कि सैल्यूट तिरंगा एक राष्ट्रवादी संगठन है और भारतवर्ष ही नहीं विदेशों में भी लोगों में राष्ट्र भावना जागृत करने के लिए काम करती है. सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन द्वारा पूरे भारतवर्ष में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृक्षारोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, एक शाम शहीदों के नाम, अटल तिरंगा सम्मान, कंबल वितरण सहित देश के रक्षा एवं सुरक्षा के लिए तैनात सैनिकों के लिए सेवा प्रदान करती है. एवं देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिवार का सम्मान करती है. भारतवर्ष के 26 राज्यों में स्थापित सैल्यूट तिरंगा राष्ट्र सेवा के लिए अपनी एक अलग पहचान बना रखी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के नेतृत्व में आज भारतवर्ष ही नहीं विदेशों में भी सैल्यूट तिरंगा द्वारा राष्ट्रवाद पर विभिन्न समय पर कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं. मीडिया को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहां की बहुत जल्द ही सुंदरगढ़ जिला में स्वच्छ भारत अभियान एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा के लिए युवा वर्ग आगे आकर राष्ट्रवाद के ऊपर काम करें तो हमारा राष्ट्र सबसे सुंदर राष्ट्र होगा.
Report By Rajiv Kushwaha (Rourkela, Odisha)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ