RANCHI,JHARKHAND#20 सूत्री कार्यक्रम के हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि जवाहरलाल सिन्हा जी के निधन से कॉंग्रेस पार्टी ने एक सच्चा सिपाही खो दिया स्व सिन्हा एक जुझारू और संघर्षशील नेता तथा कॉंग्रेस विचारधारा से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे।
वों संघर्षों से तपे -बढ़े और युवा कॉंग्रेस जिला एवं प्रदेश की राजनीत में चार दशक तक जिलाअध्यक्ष से लेकर प्रदेश कॉंग्रेस में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया प्रदेश प्रभारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में उन्हें स्थान दें।आज जवाहरलाल सिन्हा जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने हजारीबाग पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जवाहरलाल सिन्हा जी पार्टी के पुराने कर्तव्यनिष्ठ सिपाही थे उन्होंने कहा की स्व सिन्हा अपने लंबे राजनितिक जीवन मे पार्टी कई पदों पर कार्यरत रहे वो बेहद मिलनसार, मृदुभाषी के साथ-साथ आदर्श समाजसेवी थे । इनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी क्षति पूर्ति तत्काल संभव नही ।
हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग के पूर्व अध्यक्ष तथा 20 सुत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा उर्फ मुन्ना का कल संध्या वेदांता अस्पताल रांची में निधन हो गया था । आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास वंशीलाल चौक स्थित हरिहर कालोनी हजारीबाग पहुंचा जंहा उनके अंतिम दर्शन के कांग्रेस सहित कई राजनीति तथा समाजिक संस्था के लोंगो का तांता लगा रहा ।
उनके आवास से उनका पार्थिव शरीर को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्रयादव ,बरही विधायक उमाशंकर अकेला , पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव सहित सभी कांग्रेसजनों ने कांधा दे कर जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम लेकर पहुंचे जहां उन्हे पार्टी के झंडे के सम्मान के साथ भावपूर्ण विधाई दी मुक्तिधाम खिरगांव में मुखाग्नि उनकी पत्नी मुन्नी सिन्हा ने दी ।अंतिम संस्कार मे पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव बरही विधायक उमाशंकर अकेला बड़कागांव विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश प्रदेश कॉंग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दिपू प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव , अजय गुप्ता, डॉ आर सी मेहता, अशोक देव अवधेश सिंह मिथिलेश दुबे सुरजीत नागवाल ,मनोज नारायण भगत सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं शहर वासी शामिल रहे l
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ