RANCHI, JHARKHAND#आज 21.03.23 को 10:30 बजे पर्व0 समाहरणालय बी ब्लॉक स्थित कमरा संख्या 505 में उपायुक्त रांची के अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति का बैठक किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सरहुल रामनवमी एवं रमजान पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर शांति समिति के सदस्यों के द्वारा एकमत होकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने हेतु सहमति जताई गई। बैठक में माननीय विधायक कांके विधानसभा, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर, यातायात के साथ रांची जिला के सभी पुलिस उपाधीक्षक पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, दंडाधिकारी, हर विभाग के विभागाध्यक्ष एवं रांची जिला के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र से हर समुदाय के शांति समिति के सदस्य उपस्थित हुए।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ