DUMKA,JHARKHAND#*दिल्ली में मिले ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष से जयकांत यादव*

 DUMKA,JHARKHAND#*दिल्ली में मिले ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष से जयकांत यादव*

आज सोमवार को  स्वाती हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ स्वाती पटेल  से *दिल्ली स्थित उनके आवास* मे *झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष  जयकांत यादव* ने बुक (किताब) देकर शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान स्वाति हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट की चर्चा मजबूती एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ स्वाति पटेल ने बताया कि आगामी अप्रैल -मई में बड़े पैमाने पर ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम आयोजित हो सकती है। जिससे युवाओं को समाजिक कार्यों का गुर सीखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि युवा ही देश की रीढ़ है अगर युवा समाज के प्रति जागरूक होते हैं तो समाज के साथ साथ देश उन्नति की ओर जाएगा।

 *प्रदेश अध्यक्ष जयकांत यादव* ने बताया कि स्वाति हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट एक गैर राजनीतिक संगठन है जो कि आज दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में समाजिक कार्यों को बखुबी से निर्वाहन कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वाति हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रही है *जयकांत यादव* ने बताया कि हमलोगो का लक्ष्य है समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंच कर उसका समस्या का समाधान कर सके।



Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ