BOKARO,JHARKHAND#ईएसएल के अधिकारीयों को मिला चेयरमैन अवार्ड।

 BOKARO,JHARKHAND#ईएसएल के अधिकारीयों को मिला चेयरमैन अवार्ड।

बोकारो।22 अगस्त, 2022- वेदांता समूह की कंपनी और प्रमुख राष्ट्रीय स्टील उत्पादक, ईएसएल के अधिकारीयों को अपने अनुकरणीय प्रदर्शन और संगठन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए जुलाई माह २०२२ में चेयरमैन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

श्री राजेश पांडे (प्रमुख - कराधान), श्री दलजीत कुकरेजा (प्रमुख - कैपेक्स और अरीबा कार्यान्वयन), श्री उत्तम सिन्हा (प्रमुख - एसएपी पीएम - एमएम मॉड्यूल), श्री राहुल अंबस्था ( हेड -ऐओ एंड बीइ), श्री ज्ञान शंकर तिवारी (लीड डिजिटल फंक्शन), श्री विकाश कुमार राणा (लीड प्राइमरी स्टील मेकिंग इंचार्ज) और श्री स्वागत एस रथ (प्रमुख तकनीकी सेल) ईएसएल की और से विजेता रहे। वेदांता की प्रत्येक सहायक कंपनीयो के  लीडर्स  की भागीदारी से आयोजन सफलता पूर्ण रहा।

इन विजेताओं के अनुभव से ईएसएल के बाकि अधिकारीयों को और सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा एवं पूरे समूह की कार्यनीति की नीव को मजबूती मिलेगी। यह न केवल ईएसएल की बल्कि पूरे वेदांता समूह के लिए गौरव का विषय है। ईएसएल को हमेशा ऐसी उपलब्धियों  के लिए सम्मानित किया गया है और वे हमेशा इस बात की पुष्टि करते आये है कि वे अपने कर्मचारियों को काम करने के लिए एक सर्वोत्तम वातावरण प्रदान करता है


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ