RANCHI, JHARKHAND#LG इलेक्ट्रॉनिक्स के रोटी बैंक ने मिल कर रिम्स परिसर मे 201 लोगो को भोजन मुहैया कराया !

झारखंड के रांची शहर में रोटी बैंक के नाम एक संस्था है जो गरीबों के लिए खाना मुहैया कराती है यह संस्था समाज के लोगों से आग्रह करती है कि आप आगे आए और रोटी बैंक को सहयोग करें लोग अपनी क्षमता के हिसाब से रोटी बैंक को सहयोग करते हैं और यह संस्था गरीबों को भोजन मुहैया कराती है भारत की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने रोटी बैंक के साथ मिलकर  गरीबों को खाना मुहैया कराने की मुहिम की शुरुआत की है आज एलजी के तरफ से रांची के रिम्स परिसर में जरूरतमंद बन्धुओं  खाना खिलाया गया । रांची के रिम्स में गरीबों की मुफ्त चिकित्सा होती है लेकिन उनके परिजन जिनके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं उन्हें खाने-पीने की तकलीफ होती है इस बात को ध्यान में रखते हुए रोटी बैंक ने रिम्स परिसर मे प्रत्येक दिन भूखे को खाना खिलाती है । जहां एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने  उनकी सहयोग करते हुए  आज 201 लोगों को भोजन कराया ।,  स्थानीय लोग इस कार्य की काफी सराहना कर रहे हैं और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स  के द्वारा किये गए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी का शुक्रिया भी अदा  कर रहे हैं, एलजी इलेक्ट्रॉनिक की तरफ से ब्रांच मैनेजर दीनबंधु मार्केटिंग मैनेजर गौरव श्रीवास्तव एरिया मैनेजर मनोज सिंह  उपस्थित रहे, एलजी के ब्रांच मैनेजर दीनबंधु जी ने बताया की एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स हमेशा इस तरह की कार्य के लिए आगे आएगी और समाज के प्रति अपने कर्तव्य को भी निभाएगी

मौके पर रोटी बैंक के संचालक विजय पाठक जी भी मौजुदगी रही ।



By Madhu Sinha