RANCHI, JHARKHAND#कांग्रेस नेता एसएम मोईन के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक !
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बेलदार मोहल्ला, डोरंडा निवासी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त एसएम मोइन के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व. मोईन साहब अपनी व्यवहारकुशलता के कारण सभी समुदायों के बीच लोकप्रिय थे। वे समाजसेवा के प्रति समर्पित शख्सियत थे। दलगत राजनीति से परे हटकर सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। उनके अकस्मात निधन की खबर सुनकर मर्माहत हैं।
श्री सहाय ने कहा कि स्व. मोइन का असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे बुधवार को स्वर्गीय मोईन के परिजनों से मिले और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ