BOKARO, JHARKHAND#ईएसएल ने आध्यात्मिक जागरूकता के लिए किया कार्यक्रम आयोजन |
बोकारो | 9 मई 2022- ईएसएल स्टील लिमिटेड, एक वेदांता समूह की कंपनी और एक प्रमुख राष्ट्रीय स्टील खिलाड़ी, आईएमए बिल्डिंग, बोकारो में ध्यान / आध्यात्मिकता के महत्व पर आधारित एक कार्यक्रम करवाया, जिसका आयोजन ईएसएल सीएसआर टीम द्वारा किया गया था, जहां उन्होंने ध्यान रत्न श्री नरेंद्र मुदलकर जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। मुदलकरजी, जो पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटी मूवमेंट (PSSM) के सक्रिय सदस्य हैं। उन्हें आध्यात्मिक साधनाओं में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है और वे संगठन के संस्थापक ब्रह्मर्षि सुभाष पत्रीजी के समर्पित शिष्यों में से एक हैं।
यह कार्यक्रम आत्म-बोध के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था जो हमारे दैनिक जीवन में आम तौर पर देखने को नहीं मिलती है। इस अवसर पर ईएसएल के सीईओ ने अन्य गणमान्य अधिकारीयों के साथ-साथ ईएसएल के कर्मचारियों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ सक्रिय भागीदारी दिखाई।
जहाँ विशिष्ट अतिथि श्री नरेन्द्र मुदलकर ने अपनी कुछ प्रेरक कहानियाँ श्रोताओं के साथ साझा की और उनके संबंधित प्रश्नों का समाधान प्रदान भी किये। और सत्र का समापन ईएसएल, सीईओ, एनएल वट्टे ने श्री नरेंद्र मुदलकरजी की सराहना के तौर पर एक छोटी सी भेंट के साथ-साथ आयोजन के लिए अपना कीमती समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ