DELHI#झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिल्ली में राहुल गांधी से औपचारिक मुलाकात कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी!

 DELHI#झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिल्ली में राहुल गांधी से औपचारिक मुलाकात कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी!


झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिल्ली में राहुल गांधी से औपचारिक मुलाकात कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, तथा अध्यक्ष बनने के बाद 4 महीने के कार्यकाल की विस्तृत जानकारी दी। आजादी के 75 वें वर्षगांठ, हीरक जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला, पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई के विरोध में पूरे राज्य में आयोजित जन जागरण यात्रा, साथ ही साथ विशेष सदस्यता अभियान की गति के संदर्भ में बताया।

श्री राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बातों को सुनने के बाद निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में सांगठनिक गतिविधियों के साथ-साथ राज्य की जनता के साथ किए गए वादों को राज्य सरकार द्वारा पूरा करवाने की दिशा में तेजी से काम करें। साथ ही साथ केंद्र सरकार के हर जन विरोधी नीतियों वह निर्णयों का जमकर विरोध करें। साथ ही साथ प्रदेश में कांग्रेस के विशेष सदस्यता अभियान को और गति देने की सलाह दी, जिसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की विचारधारा के साथ जोड़ा जा सके। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव श्री केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडे तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के प्रभारी डॉ अजय कुमार भी मौजूद थे।



By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ