प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया ने तीन दिनों के झारखंड प्रवास के बाद पत्रकारों को किया संबोधित*

 *हेमन्त सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा और तेज करेगी आंदोलन: दिलीप सैकिया*

*प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया ने तीन दिनों के झारखंड प्रवास के बाद पत्रकारों को किया संबोधित*


झारखंड प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद दिलीप सैकिया ने हेमन्त सरकार पर जोरदार हमला बोला। तीन दिनों के प्रवास के बाद प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सैकिया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के प्रदेश की साढ़े तीन करोड़ जनता हेमन्त सोरेन के जनविरोधी नीतियों के कारण मुसीबतों का सामना कर रही हैं। 

कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी  है। भ्रष्टाचार बढ़ रहा च है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महशुश कर रही है। नियोजन नीति त्रुटिपूर्ण है। हेमन्त सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है, आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी सरकार है। पार्टी के संघर्ष से घबरा कर हेमन्त सरकार प्रशासनिक पदाधिकारियों का दुरुपयोग कर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है।

 उन्होंने कहा कि पार्टी हेमन्त सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सदन से लेकर सड़क पर आंदोलन को और तेज करेगी। 



*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जनता को हेमन्त सरकार कर रही है गुमराह,फैला रही नकारात्मकता*

श्री सैकिया ने कहा कि पार्टी अपने सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्वग्राही के मूल सिद्धांत पर कार्य करते हुए पार्टी संगठन को और मजबूती देगी। अटल जयंती 25 दिसंबर तक सशक्त बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला समिति का निर्माण कर लिया जाएगा। उन्होंने रूपा तिर्की हत्याकांड में कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार अपने चरम सीमा पर है। भाजपा काल में जो विकास कार्य चल रहे थें वे सभी कार्य ठप पड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने प्रदेश के विकास में लगातार अहम भूमिका निभाते हुए अटल जी के सपने का झारखंड को बेहतर बनाने में कार्य किया है किंतु विकास विरोधी हेमन्त सरकार ने प्रधानमंत्री के खिलाफ  नकारात्मकता गढ़ने के लिए जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। *आरपीएन बताएं किसने लूटी जमीन* 

श्री सैकिया ने कांग्रेस प्रभारी आरपीएन को चैलेंज देते हुए कहा कि  वे बताएं भाजपा शाशनकाल में कहाँ लूट हुई, जबकि कांग्रेस के इस शाषण काल में जमकर जमीन लूटने का कार्य हुआ है।और अभी भी राज्य सरकार जमीन लुटवा रही।



*कांग्रेस  चरित्र दोहरा*

 *त्रुटिपूर्ण नियोजन नीति के खिलाफ मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे कांग्रेस: दीपक प्रकाश*

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दोहरा चाल, दोहरा प्रवृति कांग्रेस का चरित्र रहा है। सत्ता में शामिल कांग्रेस रूपा तिर्की मामले में सीबीआई जांच पर मौन धारण कर रखी थी और अब कोर्ट के निर्णय पर प्रभारी आरपीएन ताली बजा रहे हैं। जबकि सत्य यह है कि आदिवासी बेटी रूपा तिर्की के हत्याकांड में भाजपा ने संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने जिस प्रकार से जेपीएससी, भूख से मौत पर टिप्पणी की है उससे हेमन्त सरकार की स्थिति को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि नियोजन नीति कैबिनेट से पास होने के क्रम में कांग्रेसी मंत्री भी शामिल रहे थें और जब भाजपा ने सवाल खड़े किया तो प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने दोहरे चरित्र को उजागर करते हुए विरोध किया है। त्रुटिपूर्ण नीति के खिलाफ कांग्रेस को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए। 

*तालिबानियों का समर्थन करने वाले कांग्रेसी विधायक देश का दुश्मन*

श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड की स्थिति लालू के जंगल राज जैसा हो चला है। वित्तिय व्यवस्था, प्रशाशनिक व्यवस्था चौपट हो चुका है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में बड़ा घोटाला हुआ है। हेमन्त सरकार के जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। साथ ही उन्होंने कांग्रेसी विधायक द्वारा तालिबान का समर्थन करने को लेकर कहा कि कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ। तालिबान के समर्थन करने वाले कांग्रेसी विधायक देश के दुश्मन हैं। 

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव उपस्थित थें।


By Madhu Sinha


Related Link ; ----



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ