*राँची*। काँठीटांड़ स्थित टेंडर बगीचा में छात्र राजद प्रदेश अध्यक्ष सीपी सोलंकी के नेतृत्व में *संगठन पर चर्चा मिशन 81 विधानसभा* विषय पर एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह व युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव शामिल हुए। वहीं इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने छात्र राजद की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने छात्र राजद को राज्य के विश्वविद्यालयों में विंग को मजबूत व विस्तार करने का आदेश दिया। वहीं कार्यक्रम में युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने छात्र राजद को हरसंभव मदद करने की बात कही।
मौके पर छात्र राजद प्रदेश अध्यक्ष सीपी सोलंकी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में हर एक विश्वविद्यालय में छात्र राजद का विंग मजबूत होगा। जल्द ही सभी विश्वविद्यालयों में जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। राज्य में छात्र राजद विंग को मजबूत करना ही एकमात्र हमारा उद्देश्य है।वहीं इस कार्यक्रम में छात्र राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विंग को मजबूत व विस्तार करने का संकल्प लिया।
मौके पर राजद प्रदेश प्रवक्ता अनिता यादव, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, छात्र राजद प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव, युवा राजद के वरीय उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, युवा संगठन सचिव गायत्री देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सोशल मीडिया प्रभारी झारखंड प्रदेश राहुल कुमार, छात्र नेता विराट पुनीत चौहान, छात्र राजद रामबरन यादव, छात्र नेता हरि सिंह, छात्र नेता राजेश सिंह, विराज सिंह, कमलेश कुमार अर्पण अंकित सागर अजय जुगनू रवि रोहित सचिन विवेक राहुल राजेश अर्पण विवेक सुरेंदर राजेंदर पवन आदि छात्र नेता मौजूद थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ