भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने भारत को दुनिया में अलग पहचान दिलाई -- श्रेयसी सिंह।
श्रेयसी सिंह ने कहा कि भारतीय खेल इतिहास के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने भारत को दुनिया में अलग पहचान दिलाई। खेल प्रेमियों के साथ साथ सभी भारतीय उनका नाम गर्व से लेते हैं।
उन्होंने कहा कि अभी टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्ष बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। ऐसे शुभावसर पर भारत सरकार ने भी मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों और भारतीय जनमानस पर उनके प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार ने 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' का नाम बदलकर अब 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' करने का फैसला किया है। भारत में खेल से जुड़े सबसे बड़े पुरस्कार का नाम हॉकी के जादूगर के नाम पर रखकर भारत सरकार ने हर भारतीय खेल प्रेमी की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी की है।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ